ODI World Cup: क्रिकेट में वनडे वर्ल्ड कप जितना हर देश का सपना होता है और सभी देशों की टीम ODI World Cup जितना चाहती है। लेकिन अभी तक वनडे वर्ल्ड कप सिर्फ 10 ही कप्तान अपने देश को जीता पाए और इसमें 2 भारतीय कप्तान के नाम भी शामिल है।
ODI World Cup 4 साल बाद खेला जाता है और इसका सभी खिलाड़ियों को और क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इतंजार रहता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरवात 1975 में हुई थी और दुनिया भर की टीमें इसमें हिस्सा लेती है जो टीम फाइनल मैच में जीत हासिल करती है उसे वर्ल्ड कप से सम्मानित किया जाता है। इस साल 2023 ODI वर्ल्ड कप भारत मे खेला जाने वाला है। इससे पहले सिर्फ 10 ही कप्तान अपने देश के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीत पाए है।
10 कप्तान ODI वर्ल्ड कप जीतने वाले
क्लाइव लॉयड: सबसे पहले ODI World Cup वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने जीता था। क्लाइव लॉयड ने वर्ल्ड कप का खिताब 2 बार अपने देश को दिलाया है। 1975 में आयरलैंड के खिलाफ जीता था और उसके बाद 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए लॉयड ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था।
कपिल देव: 1983 में ODI World Cup का खिताब भारत ने अपने नाम किया था। उस समय भारत के कप्तान कपिल देव थे और वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
एलन बॉर्डर: 1987 में वनडे वर्ल्ड कप का ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। उस समय इंग्लैड के कप्तान एलन बॉर्डर थे और इंग्लैंड को हारकर वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
इमरान खान: 1992 में वर्ल्ड कप पर पाकिस्तान ने कब्जा किया था। पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
अर्जुन रणतुँगा: अर्जुन रणतुँगा श्री लंका के कप्तान थे और 1996 में उनकी कप्तानी में श्री लंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
स्टीव वॉ: स्टीव वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में वर्ल्ड कप जीता था। 1999 में वर्ल्ड कप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था जिसमें पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था।
रिकी पॉन्टिंग: 2003 और 2007 में रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी में लगातार 2 बार वर्ल्ड कप जीता और लगातर 3 बार वर्ल्ड कप जितने की हैट्रिक लगा दी। ऑस्ट्रेलिया ही ऐसा देश है जिसने लगातार 3 बार ODI World Cup जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में भारत को हराकर और 2007 में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
एम एस धोनी: 2011 में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उस समय भारत के कप्तान महिंद्र सिंह धोनी थे। भारत ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
माइकल क्लार्क: 2015 में वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मे खेला गया था। उस समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान क्लार्क थे और उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
इयोन मोर्गन: 2019 में वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला गया था। इंग्लैंड ने इयोन की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
इस साल 2023 में फिर से अक्टूबर-नवंबर में ODI World Cup खेला जाएगा। इस साल वर्ल्ड कप को भारत होस्ट करने वाला है। हर वर्ल्ड कप की तरह इसका इतंजार भी हर क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है।